
Tigers
नई दिल्ली: इंसानों के जब दांत टूट जाते हैं, तो आपने सुना होगा कि वो नकली दांत लगा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी जानवर के नकली दांत लगाए हो? चौंकिए मत जनाब क्योंकि एक बाघ का दांत टूट गया था, जिसके बाद उसके डॉक्टरों ने कोई मामूली दांत नहीं बल्कि सोने का दांत लगाया। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।
दरअसल, जर्मनी के मैसवाइलर शहर में डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टाइगर को सोने का दांत लगाया है। मादा टाइगर का नाम कारा है। जब इसी साल अगस्त महीने में वो एक खिलौना चबा रहा था जो उसके आगे का बड़ा वाला दांत टूट गया था। हालांकि, उस समय उस दांत की मरम्मत भी की गई, लेकिन वो दांत सही नहीं हो सका। ऐसे में इसी महीने की शुरुआत में कारा के सोने का दांत लगाया गया। इसमें डॉक्टरों को लगभग साढ़े 4 घंटे का समय लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारा के जब सोने का दांत लगाया गया, तो शुरुआत में उसे बिना हड्डी वाला मांस खाने को दिया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि दांत को सेट होने में थोड़ा समय लगता है। साल 2013 में इटली के तस्करों की कैद से कारा को आजाद कराया गया था, जिसके बाद से उसे जर्मनी के टिएरार्ट टाइगर रिजर्व भेज दिया गया था। कारा 5 साल की है। कारा अब अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती नजर आती है। वहीं जीवविज्ञानी ईवा लिंडेनस्मिड्ट ने बताया कि अब कारा ठीक से मांस को काट कर खा सकती है।
Published on:
03 Nov 2019 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
