नई दिल्ली। लगातार कम होते तापमान के चलते यूएसए के कोलोरैडो में बने स्टैरिन पार्क में मौजूद तालाब का पानी जम गया है। मगर वहां घूमने आए पर्यटक का डाॅगी गलती से तालाब में चला जाता है और बर्फ में फंस जाता है। काफी कोशिशों के बावजूद वो बाहर नहीं निकल पाता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। ये देख उसके मालिक डर जाते हैं। वहां मौजूद लोग उसे सही सलामत बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालने की बजाय समझदारी दिखाई और फायर फाइटर की टीम को बुलाया। फायर फाइटर ने रस्सी के सहारे तालाब में कदम रखा और कुत्ते को सही सलामत बाहर निकाला। ये देख लोगों ने टीम का शुक्रिया अदा किया।