14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजराती खाने से होगी डोनाल्ड ट्रंप की खातिरदारी, पीएम मोदी की फेवरेट डिशेज भी होंगी शामिल

Donald Trump India Visit : दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी होंगी शामिल, गुजरात के साबरमती आश्रम में करेंगे लंच

2 min read
Google source verification
trump.jpg

Donald Trump India Visit

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald TRump) के दो दिवसीय दौरे को लेकर भारत में खासा जोश है। यहां की सड़कों को जहां दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं विदेशी मेहमान की खातिरदारी के लिए खास पकवान भी बनाए जा रहे हैं। अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत आने वाले ट्रंप को गुजराती खाना (Gujrati Menu) परोसा जाएगा। खास बात यह है कि पूरे मेन्यू में पीएम नरेंद्र मोदी की फेवरेट डिशेज शामिल होंगी।

सोनभद्र की गुफाओं में मौजूद है सबसे ज्यादा सोना, खुद नाग देवता करते हैं इसकी रक्षा

ट्रंप अपने दौरे के पहले दिन अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाएंगे। यहीं वे लंच करेंगे। खास विदेशी मेहमान के भोजन की जिम्मेदारी शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है। वह फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी के लिए खाना तैयार करने को लेकर शेफ सुरेश काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि मेहमानों के लिए खाने में गुजराती मेन्यू तय किया गया है। इसमें कुकीज, नायलॉन खमन, ब्रोकोली, कॉर्न समोसा और दालचीनी एप्पल पाई होगा।

इसके अलावा तरोताजगी के लिए स्पेशल अदरक और मसाला चाय (masala tea) भी तैयार किया जाएगा। चूंकि पीएम मोदी की पहचान एक चायवाले के तौर पर रही है इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान चाय को खास तवज्जो दी जाएगी। मालूम हो कि शेफ सुरेश पिछले 17 वर्षों से गुजरात दौरे पर आने वाले अतिथियों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। वे पीएम मोदी के भरोसेमंद और पसंदीदा शेफ में से एक हैं।