1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NASA Mars Mission: मंगलग्रह पर भी चमक रही Dr Swati Mohan की बिंदी, वायरल हुई तस्वीर

नासा ने सबसे खतरनाक मंगल मिशन (Mission Mars) को सफलतापूर्वक लैंड करवा दिया है दुनिया भर में मशहूर हुईं भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन (Dr Swati Mohan)

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Feb 20, 2021

Dr Swati Mohan

Dr Swati Mohan

नई दिल्ली। कहते है कि हुनर जिसके पास होता है कामयाबी और पहचान भी उसीके कदम चूमती है। ऐसी ही हुनरमंद हमारे देश की बेटी जो ना केवल दूसरे देश में जाकर अपने हुनर का डंका बजाया, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। इस समय हर किसी की निगाहें मंगल ग्रह पर टिकी हुईं हैं। जहां पर दुनिया का हर बड़ा देश इस लाल ग्रह पर जीवन की सभांवना तलाशने में जुटा है। इसके लिए ना केवल भारत बल्कि चीन (China), अमेरिका (America) समेत कई देशों ने मंगल मिशन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

लेकिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पर्सवियरेन्स रोवर मिशन (NASA Mars 2020 Perseverance Rover Mission) की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। क्योंकि इस 'लाल ग्रह' मंगल (Red Planet Mars) पर रोवर को लैंड कराने में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. स्वाति मोहन (Dr Swati Mohan) अहम भूमिका निभा रही है। शुक्रवार को नासा के पर्सवियरेन्स रोवर मिशन (NASA Mars 2020 Perseverance Rover Mission) के मंगल की सतह को छूते ही डॉ. स्वाति मोहन की 'टचडाउन कंफर्म्ड' (Touchdown Confirmed) आवाज गूंज उठी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिंदी

नासा (NASA) ने इस मिशन की पहली तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। इन तस्वीरों में स्वाति मोहन की बिंदी (Bindi) काफी चर्चित हो रही है। चेहरे पर मास्क माथे पर बिंदी लगाए स्वाति मोहन मिशन को कामयाब बनाने के लिए कंट्रोल रूम में बैठी हुई हैं।

डॉ. स्वाति मोहन का जन्म और बचपन भले ही भारत की धरती पर ना हुआ हो लेकिन इसके बाद भी भारतीय संस्कृति को वो आज भी समेटे हुई हैं। जिसकी पहचान बनी है ये उनके माथे की बिंदी, जो आज मंगल ग्रह पर भी चमक रही है। स्वाति ने मार्स 2020 मिशन (NASA Mars 2020 Perseverance Rover Mission) के दिशा-निर्देशन और नियंत्रण अभियान (जीएन एंड सी) का नेतृत्व किया था। उन्होंने रोवर को उतारने में उड़ान नियंत्रक (फ्लाइट कंट्रोलर) की भूमिका निभाई है।