19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुधमुंहा बच्चे के निकला दानव दांत, देखते ही उड़े मां के होश

मुंह में अंगुली डालकर सच्चाई का लगा पता डेंटिस्ट से दांत निकलवाने पर मिली राहत

less than 1 minute read
Google source verification
drakula.jpeg

dracula teeth

नई दिल्ली। इंसान का शरीर एक मशीन की तरह काम करता है। अगर इसमें किसी तरह की खराबी आ जाए तो पूरा सिस्टम हिल जाता है। ऐसा ही नजारा अमेरिका में देखने को मिला। जहां एक दुधमुंहे बच्चे के रातों—रात दानव दांत निकल आया। इसे देखते ही मां के होश उड़ गए। हालांकि बाद में सर्जरी के जरिए इसे निकलवा दिया गया है।

बताया जाता है कि महिला अपने छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी उन्हें बच्चे के मुंह में कोई नुकीली चीज होने का आभास हुआ। तब उसने बच्चे के मुंह में अंगुली डालकर देखी तो वह हैरान रह गईं। दरअसल बच्चे के मुंह में अचानक से एक नुकीला दांत निकल आया। इसकी वजह से बच्चा जोर—जोर से रो रहा था। काफी कोशिश करने के बावजूद बच्चे का रोना बंद नहीं हुआ तो वह अपने बेटे को डेंटिस्ट के पास ले गईं। वहां सर्जरी से बच्चे का दानव दांत निकाला गया। डॉक्टर्स के मुताबिक शरीर में कैल्शियम की अतिरिक्त मात्रा की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।