scriptदूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान | Drinking more beer better than milk | Patrika News
हॉट ऑन वेब

दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं
बियर पीने से हड्डियां मजबूत होती है,

नई दिल्लीDec 09, 2019 / 03:45 pm

Pratibha Tripathi

beer.jpeg

,,

नई दिल्ली। अक्सर हर घरों में देखा जाता है कि शरीर को मजबूत करने के लिये लोग ज्यादा से ज्यादा दूध पीने की सलाह देते है जो कई रोगों को दूर करता है। लेकिन यदि आपको बोला जाए कि आप दूध की जगह शराब या बियर पीये तो ये जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान। क्योकि अब दूध से ज्यादा बियर को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) ने खुलासा किया है कि दूध पीने से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद है।
बैसे तो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध के फायदे हमें बचपन से ही बताए जाते रहे हैं। और इन्हीं फायदों को देखते हुए हमें बचपन से ही एक से दो ग्लास दूध पीने के लिए जोर दिया जाता रहा है।

beer-1.jpg

लेकिन पेटा के देवारा किए गए दावे के अनुसार बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद बताया है। बियर पीने से न केवल हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। इसके साथ ही पेटा ने दूध पीने सो होने वाले कई नुकसान भी उजागर किए हैं। इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों को बढ़ाने का कारण भी बनता है।

टा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है।
हालांकि उनके द्वारा किए गए इस दावे के बाद से एक बड़ी बहस छिड़ गई है। क्योकि बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है। इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर बनाने में जौ, गेहूं, मक्का और चावल का इस्तेमाल होता है।इतना ही नहीं, बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं।
बियर शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है। जबकि दूध पीने से कई तरह के हृदय रोग, मोटोपा, डायबिटीज और कैंसर की बीमारियों उत्पन्न होती हैं।
पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन फिर भी वो एल्कोहो युक्त प्रोडक्ट है। इसलिये जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।

Home / Hot On Web / दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो