
drunkard man
सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में कई प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर अपनी हंसी को रोक नहीं पता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपने कई बार सड़क पर शराब के नशे में लोगों को लड़खड़ाते हुए देखा होगा। नशे में कई शराबी ऐसी हरकतें करने लग जाते हैं कि लोग उनकी उटपटांग हरकतें देखकर हंसी नहीं रोक पाते। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी ऐसी ही हरकते करता हुआ नजर आ रहा हैं इसमें एक शख्स शराब पीने के बाद खुद को 'बाहुबली' समझने लगा और ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स शराब के नशे में हैं। शराब के नशे में वह सड़क पर उटपटांग हरकतें कर रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना है? ऐसे में वह नशे में मस्त होकर इधर-उधर कूद करने लगा। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स बीच सड़क उठल कूद कर रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को Jaiky Yadav नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों को यह वीडियो और शख्स की हरकतें देखकर काफी मजा आ रहा है।
जब वह शख्स शराब के नशे में सड़क पर उछल कूद कर रहा था तभी सामने से एक बस आती है। वह शख्स उस बस की तरफ दौड़ लगाता है और एक हाथ आगे करके बस को रोकने का प्रयास करता है। हालांकि बस ड्राइवर ने शायद पहले ही उस शख्स को देख लिया। ऐसे में जब वह शख्स बस के सामने आया तो ड्राइवर ब्रेक लगाकर बस को रोक देता है। इसके बाद बस का कंडक्टर नीचे आता है। यह देख शराबी समझ जाता है कि अब निकलने में भलाई है। इसके बाद शराबी वहां से चुपचाप जाने लगता है।
यह भी पढ़ें- केकड़े ने काटा बेटी को तो बाप ने बदला लेने के लिए उसे निगल लिया जिंदा, फिर हुआ शख्स का ऐसा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 30 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा,'एक पउआ डाला, लाइफ हुई झिंगालाला।' हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा-मैं जितने बार देख रहा हूं कम ही लग रहा है ऐसे स्पाइडर-मैन को दिल से सलाम। एक ने लिखा कि यह पुष्पा है, झुकेगा नहीं। एक अन्य ने लिखा, शुक्र है सामने वंदे भारत ट्रेन नहीं है।
Published on:
31 Oct 2022 03:39 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
