लेकिन जब से ये दोनों कंपनियां शहरों में सेवाएं देने लगीं, तभी से कैब में रेप, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ने लगे। लेकिन हाल ही में बेंगलूरू से सामने आए एक नए मामले ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल Surya Oruganti नाम के शख्स ने बीते 9 सितंबर को उबर ऐप के ज़रिए कैब बुक की थी। थोड़ी ही देर बाद जब कैब पहुंची, तो अंदर का नज़ारा देख सूर्या का दिमाग भन्ना गया। सूर्या ने देखा कि उबर कैब ड्राइवर पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। इतना ही नहीं, ऐप पर जिस ड्राइवर का ब्यौरा दिया गया था..वह उससे भी मेल नहीं खा रहा था।