6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग महिला जब गर्म तेल में हाथ डालकर निकालने लगी पकौड़े, नजारा देख हर कोई हो गया हैरान वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो वायरल वीडियो में महिला खौलते तेल में बिना झिझक हाथ भी डाल रही

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Oct 27, 2020

 hands in hot oil

hands in hot oil

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के उपयोग में आने के बाद से कई नायाब चीजें आसानी से देखने को मिल जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महिला कड़ाही के खौलते तेल में हाथ डाल कर कुछ तल रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है महिला खौलते तेल में बिना झिझक हाथ भी डाल रही है, पर हैरानी इस बात की है कि महिला का हाथ उबलते तेल में भी नहीं जल रहा है। हर देखने वाला हैरान है कि आखिर यह कैसे सम्भव है?

जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह पूरी तरह सच है। 13 सेकेंड का यह वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। उम्रदराज महिला उबलते तेल की एक कढ़ाई में खाली हाथ से ही बिना चिमटे या झारे के कुछ तलते दिखई दे रही हैं।

वायरल वीडियो में पकाने वाली महिला साफ दिखती हैं, वे हाथ से थोड़ा गर्म तेल निकाल कर दर्शकों को दिखाती हैं पर उनके हाथ पर बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है। ज़ाहिर है गरम तेल लेने के बाद भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जो भी देख रहा है उसे अनायास ही भरोसा नहीं हो रहा है। वायरल वेडियो को अब तक 16 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, इसके अलावा इस वीडियो को लोग दिल खोल कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।