नई दिल्ली। आज 1 मई है, मतलब लेबर डे है आज। इसके साथ ही आज के दिन को इंटरनेशनल वर्कर्स डे के नाम से भी सेलिब्रेट किया जाता है। इसी मौके पर हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसमें नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए बेहद ही खास जानकारी है। इस खबर में आपको कर्मचारियों के अधिकारों के बारे में मालूम चलेगा, जिसे जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। हमारे देश में नौकरी करने वाले प्रत्येक शख्स के लिए कुछ अधिकार बनाए गए हैं, जो उन्हें नौकरी ज्वाइन करने के साथ ही मिल जाते हैं। इतना ही नहीं कर्मचारी को नौकरी के प्रॉबिशन पीरियड के दौरान भी अधिकार मिले हुए हैं।