
birthday party for chickens
नई दिल्ली। आज इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो जानवरों से बहुत प्यार करते है। ये लोग इन जानवरों का अपने परिवार के सदस्य की तरह रहती है। इनकी छोटी से छोटी चीजों को विशेष ध्यान रखते है। आज आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बता रहे है जो मुर्गों का अपने बच्चों की तरह पाल रहे है। हाल ही में उन्होंने इन मुर्गों के जन्मदिन पर शानदार बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
केक भी काटा गया
एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक परिवार ने अपने घर में दो मुर्गों का जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इन मुर्गों का नाम वीरू और शेरू है। इंसानों की तरह केक काटा गया। इतना ही नहीं बर्थडे बैनर भी लगाए गए। मेघन ने बताया पांच वर्ष पहले इन मुर्गों को 20 दिसंबर के दिन बाजार से खरीद कर लाए थे।
बच्चों अैर मुर्गों के बीच गहरी दोस्ती
परिवार का कहना है कि उनके पास पहले सात मुर्गे-मुर्गियां थे। पिछले 6 महीनों में 5 की मौत हो गई। इसी बीच ये दोनों काफी हेल्दी हो गए। इसलिए इनका नाम वीरू और शेरू रखा गया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार इनको परिवार की तरह से ही मानता है। उनका मानना है कि ये दोनों उनके परिवार के लिए लकी हैं। घर के बच्चे और इन मुर्गों के बीच में भी दोस्ती है। वो उनके साथ खेलते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं।
पुणे में मनाया गया था मुर्गे का जन्मदिन
एक ऐसा ही मामला पुणे से भी सामने आया था। यहां एक परिवार ने अपने घर पर पल रहे मुर्गे का दूसरा जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। उसके लिए बाकायदा एक केक लाया गया था और गेस्ट को इनविटेशन भी भेजा गया था। अब इस मुर्गे की कहानी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। परिवार ने इसका नाम पिल्लू रखा था। यह उनको सड़क पर घायल अवस्था में मिला था। घर पर लाकर इसकी देखभाल की और परिवार के सभी सदस्यों के साथ गुल मिल गया।
Published on:
22 Dec 2020 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
