बता दें कि, इस बीमारी के चलते दोनों को जूते पहनने से डर लगता है। बता दें कि, जूते पहनने से टिमोथी के पैरों की ऐसी दशा हो जाती है कि कोई आम इंसान तो उसके पैरों को देख तक नहीं सकता। इस बीमारी पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक बताते हैं कि, अरबों लोगों में अब तक केवल 600 लोग ही इस बीमारी के शिकार हुए हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो, यह एक तरीके का जेनेटिक डिसऑर्डर है जो सीधा व्यक्ति के जीन्स को प्रभावित करता है। इस बीमारी में युवक के शरीर में Keratin नामक तत्व पैदा होता है, Keratin ज्यादातर नाखूनों और चमड़ी में पाया जाता है। ऐसे में जब रोगी चलने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करता है तो उसे बहुत दर्द होता है और उसकी चमड़ी उखड़ने लगती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिता-पुत्र को भी हर सप्ताह अपने पैरों की चमड़ी कटवानी पड़ती है। दोनों ज्यादा समय तक चल नहीं पाते, क्योंकि ऐसा करने से उनके पैरों में असहाय दर्द होने लगता है।