18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गालों में पड़ते हैं डिंपल तो ऐसी लड़कियां होती हैं लकी, शादी करने वाले की चमक जाती है किस्मत

Dimple on cheeks : समुद्रशास्त्र के मुताबिक गालों में पड़ने वाले गड्ढ़ों से व्यक्ति की किस्मत भी तय होती है ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं, इन्हें कला और साहित्य के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है

2 min read
Google source verification
dimple1.jpg

Dimple on cheeks

नई दिल्ली। आमतौर पर किसी को भी मुस्कुराता देख दिल को खुशी मिलती है। मगर इसमें चार चांद तब लग जाते हैं जब गालों में डिंपल (Dimple on cheeks) पड़ते हैं। ये न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि इससे किस्मत के सितारे भी जुड़े होते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों या महिलाओं के मुस्कुराने पर गालों में गड्ढ़े पड़ते हैं ऐसे लोगों को भाग्यशाली (Lucky) माना जाता है। कहा जाता है कि इनसे शादी करने पर लड़कों की भी उन्नति होती है। साथ ही ससुराल में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के गालों में गड्ढें पड़ते हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है। इसी कारण ऐसे लोग सुंदर और प्रभावशाली होते हैं।
ऐसी लड़कियों बहुत जल्द दूसरों को आकर्षित कर लेती हैं। ऐसी महिलाएं भीड़ में भी अलग ही नजर आती हैं।

2.जिन लड़कियों के गालों में डिंपल पड़ते हैं, ऐसी जातक प्रेमी स्वभाव की होती हैं। वो मिलनसार भी काफी होती है। ऐसी लड़कियां जिन घरों में जाती हैं वहां का महौल सकारात्मक रहता है।

3.जिन लोगों के गालों में गड्ढें पड़ते हैं वो रिश्तों को भी अच्छे से निभाना जानते हैं। ऐसी लड़कियां एक सफल पत्नी बनने में सक्षम होती हैं। वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से रिश्तों को निभाती हैं। इसीलिए उनकी मैरिज लाइफ हमेशा टिकी रहती है।

4.गालों में डिंपल पड़ने वाली महिलाएं खुशमिजाज होती हैं। उन्हें हंसी—मजाक करना पसंद होता है। इसलिए ऐसी लड़कियों से शादी करने के बाद भी जीवन में रोमांच बना रहता है। ऐसी महिलाएं खराब परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहना जानती हैं।

5.गालों में डिंपल वाली लड़कियां कलात्मक रूप से धनी होती हैं। उन्हें ड्राइंग बनाना, पेंटिंग, नाचने—गाने आदि में दिलचस्पी होती है। इन्हें रचनात्मक कार्य करना पसंद होता है। इसलिए ऐसी जातिकाएं कला एवं साहित्य के क्षेत्र में काफी नाम कमाती हैं।

6.ऐसी लड़कियां भावुक भी काफी होती हैं। ये खुशी के पल में भी रो देती हैं क्योंकि इनका मन साफ होता है। इसलिए ऐसी लड़कियों को जीवनसाथी बनाने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये अपने घरवालों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहती हैं।

7.गालों में डिंपल पड़ने वाली लड़कियां किस्मत की भी तेज होती हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के चलते इनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं। इसलिए इनके पास कभी धन की कमी नहीं होती है। ये जिस भी घर में जाती हैं वहां उन्नति होती है।