
नई दिल्ली। चीन के रेस्टॉरेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेबल पर आई प्लेट में सजकर आई मछली उछलकर प्लेट से बाहर कूद गई। खाना खाने रेस्टॉरेंट पहुंचा एक समूह ये नज़ारा देख चौंक गया। वो तो भला हो, ग्रुप में से ही कोई शख्स खाने से भरी टेबल का वीडियो बना रहा था, लिहाज़ा ये अजीबो-गरीब वाक्या भी उसके फोन में कैद हो गया। खाने की टेबल पर बैठे दो लोगों ने देखा कि मछली पकने के बाद भी सांसें ले रही है। जबकि स्टाफ ने मछली को स्टीम करके प्याज के छल्लों, अदरक और सोया सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व किया था।
प्लेट से बाहर उछलने से पहले मछली की हिलती हुई पूंछ भी कैमरे में कैद हो गई। पूरे मामले को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि मछली ठीक से पकी नहीं होगी, जिसकी वजह से उसके सेल्स और दिमाग के बीच कनेक्शन रहा होगा।