18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले इस रंगोली को ‘साल की बेस्ट रंगोली’ का मिला खिताब! लोग जमकर कर रहे हैं वायरल

सुख समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली रंगोली अलग-अलग रंगों से बनाई जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक रंगोली की डिजाइन ने धूम मचा रखी है।

less than 1 minute read
Google source verification
funny rangoli design photo viral on social media

दिवाली से पहले इस रंगोली को 'साल की बेस्ट रंगोली’ का मिला खिताब! लोग जमकर कर रहे हैं वायरल

नई दिल्ली। दीपावली के पावन त्यौहार पर हर घर के दरवाजे पर महिलाएं एक से बढकर एक रंगोली बनाती हैं। दिवाली के शुभ मौके पर घरों को वंदनवार और फूलों से सजाया जाता है। इसी के साथ मां लक्ष्मी के आगमन पर उन्हें खुश करने के लिए रंगोली भी बनाई जाती है। जैसे-जैसे दीपावली नज़दीक आ रही है वैसे ही सोशल मीडिया पर कई लोग अच्छी और कम समय लेने वाली रंगोली की डिजाइन शेयर कर रहे हैं। सुख समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली रंगोली अलग-अलग रंगों से बनाई जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक रंगोली की डिजाइन ने धूम मचा रखी है। आपको जानकारी तो होगी ही कि, कई बार रंगोली के बनाने के तुरंत बाद ही उसे कोई अपने पैरों से रौंदकर चला जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक रंगोली डिजाइन की फोटो शेयर की है जिसे देख हर कोई ठहाके लगाकर हंस रहा है। कोई गलती से रंगौली पर पैर न रख दे और वह खराब न हो जाए इसलिए रंगोली बनाने वाले ने बहुत ही शानदार तरीके से इसे डिजाइन किया गया है और बीच में लिखा है- ‘अबे साइड से जाना’। रंगोली की इस डिजाइन को देखकर लोग इसे ‘बेस्ट रंगोली ऑफ द ईयर’ का खिताब भी दे रहे हैं और जमकर सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं।