25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन: आदमी को द्रोपदी बना कर किया चीर हरण, कृष्ण ने औरत बन बचाई लाज

वायरल वीडियो को महाभारत के द्रोपदी चीर हरण (Dropadi Cheer Haran) वाले सीन पर बनाया गया है। लेकिन ये चीर हरण महाभारत (Mahabharat memes) के चीर हरण से अलग है। इस नए चीरहरण में द्रोपदी एक आदमी है। वहीं दुशासन और कृष्ण एक औरत हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Apr 24, 2020

Funny Video Of Dropadi Cheer Haran Is Going Viral On Twitte

नई दिल्ली। कोरोना वायरस(coronavirus india) की वजह से पूरा देश लॉकडाउन (Lockdown) है। लोग घरों में बंद हैं। अब घर पर फुरसत से बैठे लोग अपने मनोरंजन के लिए तरह-तरह के तरीके खोज रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

खुद के बाल काटिए और साल भर लिजिए फ्री बीयर का मजा!

पहले वीडियो देखें

दरअसल, इस मजेदार वीडियो को महाभारत के द्रोपदी चीर हरण (Dropadi Cheer Haran) वाले सीन पर बनाया गया है। लेकिन ये चीर हरण महाभारत (Mahabharat) के चीर हरण से अलग है। इस नए चीरहरण में द्रोपदी एक आदमी है। वहीं दुशासन और कृष्ण एक औरत हैं।

वीडियो में दिख रहा है महिला कृष्ण बनकर अलमारी के ऊपर बैठी है। दूसरी महिला दुशासन बनकर द्रोपदी बने आदमी का चीरहरण कर रही है। वहीं साड़ी की जगह शर्ट का इस्तेमाल किया है। एक महिला उसे खींच रही है और दूसरी ऊपर से ढील दिए जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

कोरोना: आग बरसाती गर्मी में भी पूरी शिद्दत से ड्यूटी कर रहा जवान, तस्वीर वायरल

इस वीडियो को Godman Chikna नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया गया है।वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप महाभारत का जरूरी पल देख रहे हो और टीवी सब्सक्रिप्शन एक्सपायर हो जाए।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है।