1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी के शांत दिमाग का कायल है ये दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर, कह डाली ये बात

अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं धोनी माही के संन्यास लेने की खबर चर्चा में

2 min read
Google source verification

image

Prakash Chand Joshi

Jul 12, 2019

ms dhoni

धोनी के शांत दिमाग का कायल है ये दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर, कह डाली ये बात

नई दिल्ली: भारत वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद विश्व कप से बाहर हो गया। लेकिन इस हार के साथ ही टीम इंडिया ( Team India ) के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। फैंस का कहना है कि धोनी सेमीफाइनल में काफी अच्छा खेले और हम उन्हें आगे भी खेलता हुआ देखना चाहते हैं। ऐसे में वो संन्यास न लें। वहीं अब दुनिया में सबसे बेहतरीन विकटकीपर्स की लिस्ट में शामिल ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलिक्रिस्ट ने धोनी के लिए एक बात कही है।

क्या कहा गिलक्रिस्ट ने

एडम गिलक्रिस्ट ( Adam Gilchrist ) ने धोनी को उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा 'नहीं पता अब आप आगे खेलेंगे या नहीं धोनी, लेकिन धन्यवाद धोनी आपने खेल को बहुत कुछ दिया है। हमेशा आपके शांत दिमाग और आत्मविश्वास का मैं प्रशंसक रहा हूं।' उनके इस ट्वीट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 17 हजार से ज्यादा लोग इसको री-ट्वीट कर चुके हैं। गौरतलब, है कि महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी-20 और 2011 में 50 ओवर का विश्व कप अपने नाम किया। ऐसे में वो कितने बड़े खिलाड़ी हैं ये इस बात से ही झलकता है।

धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर

माही अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके इस अंदाज का दीवाना लगभग हर कोई है। वहीं गिलक्रिस्ट भी विश्व के सबसे महान विकेटकीपर्स बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 287 मैचों में कुल 472 शिकार किए हैं। इसमें उन्होंने 417 कैच और 55 स्टंपिंग किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) ने 345 मैचों में कुल 444 शिकार किए हैं, जिसमें 321 कैच और 123 स्टंपिंग शामिल हैं। माही दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। लेकिन जिस तरह से उनके संन्यास की खबरें सामने आ रही हैं उससे उनके फैंस कापी दुखी है।