
anand-mahindra
अपने देश में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में कई लोग हैं जिनको समय पर मदद नहीं मिल पाती है और उनकी काबिलियत दुनिया के सामने नहीं आ पाती है। आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए ये लोग दुनियाभर में छा जाते है। हाल ही में एक अनोखा वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ने देश की 15 महापुरुषों के चित्र बनाए हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी उसने सिर्फ एक हाथ से बनाए है। इस वीडियो को देखकर हर कोई लड़की की जमकर तारीफ कर रहा है।
महिंद्रा आए दिन कई रोचक वीडियो शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक लड़की का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक बार में 15 पोर्ट्रेट पेंट करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लड़की का नाम नूर जहां, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नगला गांव की रहने वाली है। बिजनेसमैन लड़की की काबिलियत से बहुत प्रभावित हुए। इसके साथ ही उन्होंने लड़की की संभव मदद करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- पति ने जिंदा दफनाया! एप्पल वॉच ने बचा ली महिला की जान, जानिए पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अलग-अलग रंग के पेन से बने इन पोट्रेट को लड़की ने सिर्फ एक हाथ से तैयार किया है। इसमें महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजेन्द्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, सरदार पटले से लेकर कई अन्य महान विभूतियों के चित्र शामिल हैं।
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये संभव कैसे है? साफ तौर पर ये लड़की एक प्रतिभावान कलाकार है। एक बार में 15 पोट्रेट एक साथ बनाना किसी कला से बढ़कर है, ये अद्भुत है। उन्होंने इस लड़की को प्रोत्साहन देने की भी बात कही है। उनको इसे स्कॉलरशिप देकर खुशी होगी और वह अन्य तरीकों से भी उसकी मदद करेंगे।
Published on:
27 Oct 2022 07:03 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
