नई दिल्ली। हर दिन की तरह आज भी मैं सोशल मीडिया की सबसे चर्चित साइट फेसबुक चला रहा था। फेसबुक स्क्रॉल करते-करते मुझे एक ऐसी पोस्ट दिखाई दी, जहां मेरी उंगलियां खुद-ब-खुद थम गईं। उस पोस्ट में एक बच्ची दिख रही थी, जिसने स्कूल की वर्दी पहन रखी थी। वह बच्ची एक बूढ़ी औरत से लिपट कर ज़ोर-ज़ोर से रो रही थी। इतना ही नहीं वो बूढ़ी महिला भी उस बच्ची से लिपटी हुई रो रही थी। फोटो को देखकर तो बस इतना ही पता चल पाया। फिर उस फोटो के साथ एक छोटी-सी कहानी भी लिखी थी, जिसे पढ़ने के बाद मुझे एक ज़ोर का झटका लगा। मानो मेरे दिल पर किसी शख्स ने किसी पत्थर से हमला किया हो।