हॉट ऑन वेब

चलती बाइक से दूसरी बाइक को किक मारना पड़ा लड़की को भारी, ऐसी मिली सज़ा कि उड़ गए होश, देखें वीडियो

Kicking Other Girl On Bike Goes Wrong: सोशल मीडिया पर आजकल अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर हंसी तो आती है ही, साथ ही लोगों की अजीब हरकतों पर हैरानी भी होती है। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें एक चलती लड़की पर बैठी दूसरी बाइक पर बैठी लड़की को किक मारती है।

2 min read
May 25, 2023
Girl on bike kicks other girl on bike

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया तेज़ी से पॉपुलर हुआ है। सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया जैसे सिमट सी गई है। एक जगह बैठे दुनियाभर में होने वाली बातों का पता चल जाता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के वीडियो देखने को भी मिलते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी तो आती है ही, साथ ही देखकर हैरानी भी होती है। इसकी वजह है वीडियो में होने वाली हरकतें, जिनकी वजह से लोगों को ऐसी सज़ा मिलती है जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ जो चलती बाइक पर बैठी हुई होती है और पास में चल रही बाइक को चला रही दूसरी लड़की को किक मारती है।


लड़की ने चलती बाइक से दूसरी बाइक पर बैठी लड़की को मारी किक

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी हुई है। उनकी बाइक के पास में ही एक दूसरी बाइक भी चल रही है, जिसे एक लड़की चला रही है। तभी अचानक से लड़के के पीछे बाइक पर बैठी लड़की दूसरी लड़की की बाइक को किक मारती है।

मिली सज़ा

चलती बाइक पर बैठी लड़की को दूसरी बाइक को चला रही लड़की की बाइक को किक मारना भारी पड़ता है। किक मारने के बाद अचानक से लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पीछे की ओर रोड पर धड़ाम से गिर पड़ती है। गिरने के बाद लड़की के होश उड़ जाते हैं।


यह भी पढ़ें- ट्रैफिक लाइट पर बिजली गिरने से लगी आग, देखें वीडियो

वीडियो को मिला सही रिस्पॉन्स

ट्विटर पर चलती बाइक पर बैठी लड़की के दूसरी लड़की की चलती बाइक को किक मारने और धड़ाम से रोड पर गिरने के वीडियो को सही रिस्पॉन्स मिला है। इसके ट्वीट/वीडियो को 19 घंटे में करीब 2,22,000 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 3,388 लाइक्स, 226 रीट्वीट्स, 17 कोट ट्वीट्स और 37 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 49 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं।

इस पर व्यूज़, लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स, रिप्लाईस और बुकमार्क्स और भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- हाथी के सड़क किनारे आने पर उसके सामने शख्स ने जोड़े हाथ, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

Published on:
25 May 2023 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर