सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया जैसे सिमट सी गई है। आज घर बैठे-बैठे दुनियाभर के अपडेट्स सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के अपडेट्स, फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। इस तरह के वीडियो ज़्यादातर हादसों के होते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनमें प्रकृति का कहर देखने को मिलता है। प्रकृति के कहर में आसमान से बिजली गिरना भी शामिल है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही आसमान से बिजली गिरने के वीडियो शेयर किए जाते हैं। आसमान से गिरी बिजली बहुत ही खतरनाक होती है। इससे जान-माल दोनों का ही नुकसान हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आसमान से बिजली गिरने का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसे देखकर मन सहम सकता है।