नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक घटना सामने आई है जो बेहद चौंकाने वाली है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक मां ने अंजाने में भरी पिस्तौल को खिलौना समझकर अपनी बेटी को खेलने के लिए दे दी। इसके बाद खेल-खेल में बेटी ने अपनी मां को ही गोल मार दी। इसके बाद मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मां को भरी हुई पिस्तौल घर के बाहर पड़ी हुई मिली थी। इस पिस्तौल को मां ने खिलौना समझकर उठा लिया और अपनी बेटी को थमा दी। बेटी इसे खिलौना मानकर खेलने लगी और उसी दौरान उसने ट्रिगर पर उंगली रख गोली चला दी।