16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर में लाल की जगह दौड़ता है गोल्डन खून, धूप के संपर्क में आते ही झुलस जाती है स्किन

Golden Blood : पूरी दुनिया में महज करीब 40 ऐसे लोग है जिनके शरीर में गोल्डन ब्लड पाया जाता है ऐसे लोगों की त्वचा में डीएनए डैमेज को रिपेयर करने की क्षमता बहुत कम होती है

2 min read
Google source verification
Golden Blood

Golden Blood

नई दिल्ली। इंसान का शरीर भी एक मशीन की तरह है। जिसमें तमाम कलपुर्जे हैं। कुदरत ने सबको अलग तरीके से बनाया है। तभी दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके शरीर में लाल खून नहीं बल्कि गोल्डन रंग का खून बहता है। ऐसे लोगों की त्वचा बहुत सेंसेटिव (sensitive skin) होती है। ये धूप के संपर्क में आते ही इनकी त्वचा झुलसने लगती है। पूरी दुनिया में महज 40 लोग ही ऐसे हैं जिनके शरीर में इस रंग का खून (rare blood group) दौड़ता है।

महिला वेटर के लिए साल 2020 की हुई धमाकेदार शुरुआत, टिप में मिले 1.4 लाख रुपए

डॉक्टरों के मुताबिक आम इंसान के मुकाबले गोल्डन ब्लड (golden blood) वाले लोगों की स्किन 10 हजार गुना ज्‍यादा संवेदनशील होती है। इसके चलते उन्हें त्वचा रोग होने का खतरा होता है। ऐसे लोगों को सूरज (sun rays) की रौशनी में न जाने की सलाह दी जाती है। अपनी इस अनोखे ब्लड ग्रुप के चलते एकलेक्स नामक शख्स को काफी मुश्किलें हो रही हैं। 25 साल के इस युवा के मुताबिक उसकी त्‍वचा में डीएनए डैमेज को रिपेयर करने की क्षमता बेहद कम है। इसके लिए उनका खास ख्याल रखना पड़ता है।

यूं तो लोगों में A, B और O नाम के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। मगर दुनिया में केवल 40 लोगों में ऐसा ब्लड ग्रुप है जो बहुत दुर्लभ है। इस ब्लड ग्रुप का नाम है RH Null है। जिसे गोल्डन ब्लड के नाम से भी जाना जाता है। इस ब्लड ग्रुप वाले को कोई अन्य व्यक्ति खून नहीं दे सकता लेकिन यह एक मात्र ऐसा ब्लड ग्रुप है जो किसी को भी खून देने में सक्षम होते हैं। RH Null में कोई एंटीजन नहीं पाए जाते हैं।