
ट्रेन में पैसे के लिए जब हाथ फैलाते हैं किन्नर तो फेर लेते होंगे मुंह, इस नाबालिग की कहानी जान फिर नहीं करेंगे ऐसा
नई दिल्ली। कभी आपने सोचा है कि, यह दुनिया कैसे चल रही है? फर्ज़ करिए जीवन चक्र में से कोई एक जीव विलुप्त हो जाए तो क्या होगा? ऐसा ही होता है इस दुनिया में अच्छे-बुरे का बैलेंस। अगर सिर्फ, लूटपाट, बलात्कार, हत्या जैसे जुर्म होते रहे तो दुनिया जल्दी ही ख़त्म होने की कगार पार आ जाएगी। ऐसे में चार बुराइयों पर एक अच्छाई भी काम कर जाती है। अब इस खबर को ही ले लीजिए। प्रयागराज(इलाहाबाद) से बिहार की एक नाबालिग लड़की को 50 साल के व्यक्ति के द्वारा बेचे जाने का एक मामला सामने आया है। 15 की इस लड़की को उसके माता-पिता और चाचाओं ने 50 वर्षीय व्यक्ति से जबरदस्ती शादी कराकर उसे 1.50 लाख में बेच दिया।
9वीं में पढ़ रही इस नाबालिग लड़की पर उसके घरवाले शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे। लड़की ने बताया कि विरोध करने पर उसके घरवालों ने पहले उसे बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में लड़की ने सुना था कि, उसके पता ने कहा "यह आदमी अब तुम्हारा पति है और तुम्हें इसके साथ जाना पड़ेगा।" लड़की किसी भी हालत में शादी के लिए मानने को तैयार नहीं हुई। यह देखते हुए उसके घरवालों उससे झूठ बोला और कहा जिससे तेरी शादी हो रही है वह बहुत अच्छा इंसान है। उसे लालच दिया गया कि शादी करने पर वह उसे आगे पढ़ने देगा। इस 50 वर्षीय व्यक्ति ने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया और भागकर अपने माता-पिता के घर आ गयी, लेकिन लड़की के घरवालों ने उसे मार पीटकर फिर से उस आदमी के साथ भेज दिया। इसके बाद झांसी घुमाने का झांसा देकर यह शख्स ट्रेन में से कहीं ले जा रहा था। ट्रेन जब प्रयागराज स्टेशन पहुंची तब लड़की ने उसे किसी से फोन पर उसे बेचने की बात सुनी। यह सुनते ही लड़की उससे बचने के लिए भागी और किन्नरों की टोली को अपनी आपबीती सुनाई। इन्हीं किन्नरों की मदद से यह लड़की अपनी चचेरी बहन के घर कैमूर पहुंची और वहां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज के समय में जहां लोग दूसरों के दुख दर्द को अनदेखा कर देते हैं वहां किन्नरों की यह टोली इस मजबूर लड़की के लिए फरिश्ता बनकर आई।
Published on:
14 Dec 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
