19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि से पहले गुजरात के वडोदरा में शुरू हो गया जश्न, गरबा का ये वीडियो हो रहा वायरल

Gujarat: नवरात्रि से पूर्व ही देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुजरात के वडोदरा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलायें व पुरुष नृत्य कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 25, 2022

Gujarat:  People perform Garba in Vadodara as celebration begins ahead of Navaratri festival

Gujarat: People perform Garba in Vadodara as celebration begins ahead of Navaratri festival

सोमवार से नवरात्रि त्योहार शुरू हो रहा है जिसको लेकर अभी से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर गुजरातियों का ये पसंदीदा नवरात्रि त्योहार है जिसकी तैयारी अभी से वडोदरा में देखने को मिली। यहाँ लोग पारंपरिक पोशाक में नृत्य करते नजर आए। इससे कुछ दिनों पहले उदयपुर के एक स्कूल में लोग स्विमिंग पूल गरबा करते हुए देखे गए थे जिसका वीडियो वायरल हो रहा था।

दरअसल, गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सामने आया है। इसमे पुरुष व महिलायें पारंपरिक पोशाक में गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और मन को मोह लेने वाला म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। बता दें कि वडोदरा में नौ रातों में लोक गीतों के लाइव गायकों के साथ गरबा करते हैं। यहां पर पारंपरिक डांस नाइट्स होती हैं जहां पर बड़े गायक भी लाइव परफॉर्म करते हैं। नवरात्रि के समय वडोदरा में अलग ही चमक दिखाई देती है।

यह भी पढ़े- कल से शुरु हैं शारदीय नवरात्र, 9 दिन करें इन 9 स्वरूपों की पूजा, बरसेगी कृपा

इस वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं। इससे पहले उदयपुर के स्कूल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्विमिंग पूल में लोग गरबा करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि कोरोना के बाद पहली बार बिना किसी पाबंदी के इस बार गुजरात में नवरात्रि आयोजित की जाएगी जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इसके लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट कर दी गई है। डीजीपी आशीष भाटिया और गृह विभाग के अधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान की व्यवस्थाओं को लेकर एक अहम बैठक भी की थी।