3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी देखा है पक्षी को स्मोकिंग करते, हैरान कर देने वाला Video वायरल

सोशल मीडिया पर यूं तो रोज कई ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जो हैरान कर देने वाले है। हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें एक सुंदर सा पक्षी मुंह से 'स्मोक' निकालता दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification
smoking bird

smoking bird

सोशल मीडिया पर आए दिन कई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इंसानों के साथ पशु और पक्षियों के भी विचित्र वीडियो वायरल होते है। इनको देखकर एक बार तो अपनी आंखों पर यकीन पर पाना मुश्किल होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक सुंदर पक्षी पेड़ की टहनी पर बैठा हुआ है और मुंह से स्मोक निकाल रहा है। हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। सभी यह सोचने के लिए मजबूतर हो गए है कि आखिरकार एक पक्षी स्मोकिंग कैसे कर सकता है।


दुनिया में कई तरह के पक्षी रहते हैं। कई बार प्रकृति अपने अंदर छिपे ऐसे ही कुदरत के खूबसूरत परिंदों को सामने ले आती है, जिनको पहले कभी नहीं देखा गया। एक ऐसा ही वीडियो चेन्नई के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) अनंत रूपनगुडी ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन लिखा है, लोकप्रिय रूप से स्मोकिंग पक्षी (Smoking Bird) कहा जाता है - ऐसी सुंदरता! आश्चर्य है कि इसे वास्तव में क्या कहा जाता है! इसमें एक बहुत ही प्यारा पक्षी नजर आ रहा है। यह अपने मुंह से 'Smoking' करता हुआ दिख रहा है। इसको स्मोकिंग बर्ड के नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Video: करवाचौथ पर गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था शख्स, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों, बीच बाजार कर दी धुलाई


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के शुरू में एक फोटोग्राफर एक अनोखे बर्ड का क्लोज अप शॉट लेता नजर आ रहा है। इसमें सफेद रंग के पंखों वाला यह पक्षी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पक्षी के आंखों से लेकर गले तक का हिस्सा अलग रंग का है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वीडियो के अंत में इस पक्षी के मुंह से धुआं निकालता है, जिसे देख सभी दंग रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- 4,693 मीटर की ऊंचाई पर लगा है अनोखा ATM, चलता है बिना बिजली के, नहीं होती कभी कैश की कमी!


इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स हैरानी जताते हुए इस पर इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 276.9K व्यूज मिल चुके हैं और 10.3K लोग लाइक कर चुके हैं।

Story Loader