27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेगनेंसी में करें आडू का सेवन बच्चा होगा तंदुरुस्त, कैंसर की रोकथाम में भी मददगार

Benefits of Peach : आडू में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स एवं मिनरल्स पाए जाते हैं, ये शरीर के लिए फायदेमंद है आडू के सेवन से स्किन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Nov 30, 2020

aadu1.jpg

Benefits of Peach

नई दिल्ली। ठंडे इलाकों में उगाया जाने वाला फल आडू (Peach) खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। सेहत के लिए भी ये उतना ही फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स एवं मिनरल्स होते हैं जो शारीरिक कमियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कैंसर सेल्स के विकास की गति धीमी होती है। इसका गर्भावस्था में सेवन भी फायदेमंद होता है। इससे होने वाला बच्चा स्वस्थ एवं तंदुरुस्त पैदा होता है।

1.आडू में विटामिन ए, सी, प्रोटीन एवं पोटैशियम समेत अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसलिए गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान आडू खाने से होने वाले बच्चा हष्ट-पुष्ट पैदा होता है। उसके शरीर में विटामिन्स की कमी नहीं होती है।

2.आड़ू में मौजूद फीनॉलिक एसिड कैंसर सेल्‍स लाइन को बढ़ने से रोकते हैं। यह ब्रेस्‍ट कैंसर की आंशका को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट कैंसर की बैक्टीरियाओं को फैलने से रोकने और कीमोथेरे‍पी के दुष्‍प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं।

3.आड़ू को एक अच्छा इम्यून बूस्टर भी माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी काफी पाया जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

4.रोजाना आड़ू खाने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है। क्योंकि इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम, फास्‍फोरस, आयरन, कैल्शियम व तांबा दिल की धड़कनों की गति को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

5.आड़ू में विटामिन ए भी होता है इसलिए ये खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी दूर होती है।

6.आड़ू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन ए के बनने के लिए जरूरी है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रौशनी तेज होती है। ये स्किन के लिए भी लाभकारी है। इससे कील—मुहांसे एवं झाइयों से छुटकारा मिलता है।