28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hiroshima Day: America ने Hiroshima और Nagasaki में ही क्यों गिराया था Atom Bomb?

Hiroshima Day: अमरीका (America) की माने तो हमले की मुख्य वजह जापान (Japan) का सरेंडर से इनकार करना था। लेकिन जानकारों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में द्वितीय युद्ध (Second world war) का खात्मा औपचारिकता रह गई थी जबकि इससे तीन महीने पहले ही यूरोप में यह युद्ध खत्म हो चुका था और उसके एक महीने पहले से ही जापानी सेनाओं पीछे हटने लगी थी।  

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Aug 06, 2020

hiroshima_day.jpg

नई दिल्ली। अमेरीका (America) ने 6 अगस्त को हिरोशिमा (Hiroshima ) में परमाणु बम (Atom Bomb) गिराया था। इस हमले में लाखों लोग एक ही झटके मारे गए थे और उससे भी ज्यादा उस बम के कारण हुए विकिरणों से आज भी यहां लोग मर रहे हैं। इस घटना को हुए आज 75 साल हो चुके हैं। इस घटना के लिए अमरीका (America) हमेशा से जापान (Japan) को जिम्मेदार मानती आई है। उनके मुताबिक जब दूसरे विश्वयुद्ध (Second world war) के दौरान जर्मनी और दूसरे राष्ट्रों ने मित्र देशों के आगे समर्पण कर रहे थे तब जापान ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और मित्र देशों की सेना को नुकसान पहुंचाता रहा। जिसके चलते परमाणु हमला (Atom Bomb) करना पड़ा।

क्यों किया था हमला?

अमरीका (America) की माने तो हमले की मुख्य वजह जापान (Japan) का सरेंडर से इनकार करना था। लेकिन जानकारों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में द्वितीय युद्ध (Second world war) का खात्मा औपचारिकता रह गई थी जबकि इससे तीन महीने पहले ही यूरोप में यह युद्ध खत्म हो चुका था और उसके एक महीने पहले से ही जापानी सेनाओं पीछे हटने लगी थी। लेकिन साल 1945 में जापान और अमेरिका (Japan and America) के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था क्योंकि जापान इंडोचायना इलाके पर कब्जा करने की नीति अपनाई और ये US को रास नहीं आया था।

उस वक्त अमेरिका को राष्ट्रपति हैरी ट्रयूमैन (President Harry Truman to America) को परमाणु बम के उपयोग का अधिकार मिल चुका था। हैरी ने बिना देर किए 6 अगस्त 1945 को सुबह 8.15 बजे बी29 बॉम्बर एनोला गे ने लिटिल बॉय (B29 Bomber Enola Gay Little Boy) नाम का परमाणु बम हिरोशिमा पर गिरा दिया। जब ये बम गिरा शहर पर गिराया गया उस वक्त शहर के बहुत सारे लोग काम पर जा रहे थे और बच्चे भी स्कूल जा रहे थे। इसी वक्त शहर के सेंटर में ये बम गिरा और एक झटके में लाखों लोग मर गए।

इतिहासकार एलपरोजित्ज (Historian Elporitz) ने साल 1965 में अपने किताब में इसके बारे में लिखा कि अमेरीका सोवियत संघ (the Soviet Union) से शक्ति के मामले में आगे निकलना चाहता था औऱ ये बम गिरा के वो अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ कर रहा था।

इन्हीं दोनों शहर को क्यों चुना?

हिरोशिमा (Hiroshima) में बम गिराने के तीन दिन बाद ही एक और परमाणु बम नागासाकी (Nagasaki) के ऊपर सुबह 11 बजे गिराया जिसमें 40 हजार लोग मारे गए। इन दोनों शहरे में बम गिराने की वहज ये बताई जाती है कि अमेरिका को राष्ट्रपति हैरी ट्रयूमैन (President Harry Truman to America) चाहते थे कि शहर ऐसे हों जिन पर बम गिराने का पर्याप्त असर हो और इसके लिए जापान के इस दोनों शहरों को चुना गया था। क्योंकि इनमें से एक जापान का सातवां बड़ा शहर था और एक देश की गोकु सेना का हेडक्वार्टर था।