
Homeless man attacks elderly man who was trying to help
अक्सर ही बच्चों को छोटी उम्र से सिखाया जाता है कि लोगों की मदद करनी चाहिए। दुनिया में ऐसे लोग हैं भी जो दूसरों की मदद करते हैं। पर कभी-कभी दूसरों की मदद करना भारी भी पड़ सकता है। खबरों में हमें इस तरह की घटनाओं के बारे में पता चलता है। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनमें लोग दूसरों की मदद तो करते हैं पर ऐसा करना उन्हें भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो एक बेघर शख्स की मदद करने की कोशिश कर रहा होता है।
बेघर शख्स की मदद करने जाता है मददगार शख्स
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है और 2 साल पुराना है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स रास्ते से जा रहा है और तभी वह सड़क के किनारे एक बेघर शख्स को सोता हुआ देखता है। ऐसे में उसकी मदद के लिए वह शख्स उसके पास जाकर अपना कोट उतारता है और उससे उस बेघर शख्स को ढंक देता है जिससे उसे ठंड न लगे।
बेघर शख्स ने अपनी ही मदद करने वाले पर किया हमला
मददगार शख्स तो बेघर शख्स की मदद करने गया होता है, पर तभी बेघर शख्स उठकर अपनी ही मदद करने वाले पर हमला कर देता है। वीडियो सामने आने के समय मददगार शख्स की उम्र करीब 59 साल है और बेघर शख्स की उम्र 25 साल है। बेघर शख्स न सिर्फ अपनी मदद करने वाले शख्स पर हमला करता है, बल्कि उससे लूटपाट करके वहाँ से भाग भी जाता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
पकड़ा गया था बेघर शख्स
दो साल पुराना यह वीडियो अमेरिका (United States Of America) के न्यूयॉर्क (New York) शहर का है। इस वीडियो में जब बेघर शख्स अपनी मदद करने वाले शख्स पर हमला करके उसे लूटकर वहाँ से भाग जाता है, तब उसकी मदद करने वाला शख्स पुलिस को फोन कर देता है। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस उस बेघर शख्स को गिरफ्तार कर लेती है और उसके पास से काफी कैश बरामद करती है। पूछताछ में पता चलता है कि उस बेघर शख्स ने पहले भी ऐसे ही कुछ अन्य लोगों को लूटा है। ऐसे में हिंसा और लूटपाट के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। वह पहले ओहायो (Ohio) में भी गिरफ्तार हो चुका था। जानकारी के अनुसार आरोपी अभी भी जेल में है।
यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर 5 सेकंड में तस्वीर में छिपी सीढ़ी को ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस
Updated on:
29 Oct 2024 02:04 pm
Published on:
06 May 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
