19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बि​हार के इस जेल में तैयार होता है दरिंदों के लिए फांसी का फंदा

Hanging Rope For Death : एक फंदा तैयार करने के लिए 20 मीटर रस्सी का होता है इस्तेमाल देश भर के सभी जेलों में दी जाने वाली फांसी के लिए फंदा बक्सर जेल में ही तैयार होता है

2 min read
Google source verification
Hanging Rope For Death

नई दिल्ली। निर्भया कांड के आरोपियों की दया याचिका खारिज होने की बात से फांसी दिए जाने की मांग तेज हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अपराधियों (Culprit) को फांसी पर लटकाने के लिए इसके फंदे को तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फांसी के फंदे को तैयार करने के लिए करीब 34 किस्म की रुईयों का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसकी आठ लच्चे तैयार किया जाता है जिसे रात भर ओस में भिगोकर रखा जाता है।

अनमैरिड कपल्स का होटल में रुकना नहीं है गलत, कोर्ट ने कही ये बड़ी बात

पूरे देश में फांसी (Hanged Till Death) देने के लिए रस्सी केवल बिहार (Buxar Jail) के बक्सर सेंट्रल जेल में ही तैयार की जाती है। दरिंदों को फांसी पर लटकाने के लिए मनीला रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है। यह व्यवस्था अंग्रेजों के समय से चलती आ रही है। मनीला रस्सी तैयार करने के लिए 172 धागों को मशीन में पिरोकर घिसाई की जाती है। फंदा मजबूत बनें इसके लिए जे-34 किस्म की रुई का इस्तेमाल किया जाता है।

फंदे के लिए आठ लच्छे भी तैयार किया जाता है। रस्सी को मजबूती और लचीलापना देने के लिए रातभर नमी और ओस में धागे को रखा जाता है। इसके बाद तीन रस्सी को एक मशीन में घुमाकर मोटी रस्सी बनाई जाती है। एक फांसी का फंदा तैयार करने के लिए 20 फीट लंबी रस्सी बनाई जाती है। पहले फांसी की रस्सी फिलीपिंस की राजधानी मनीला में बनाई जाती थी। इसलिए इसका नाम मनीला रस्सी रखा गया है।