22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं? लाइव शो में ऐसा जवाब देकर ट्रोल हुए BJP के संबित पात्रा

-कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के चलते संकट में आई देश की अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने 20 लाख करोड़ ( 20 Lakh Crore ) के पैकेज की घोषणा की है। -पीएम मोदी के ऐलान के बाद 20 लाख करोड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड ( 20LakhCrores Trend ) करने लगा। 20 लाख करोड़ रुपये में कितने जीरो होते हैं?, जैसे सवालों की बाढ़ सी आ गई।-अब इसी सवाल को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ( BJP Sambit Patra ) भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

2 min read
Google source verification
How many zeros in 20 lakh crores? bjp sambit patra trolled on answer

नई दिल्‍ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते संकट में आई देश की अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ ( 20 Lakh Crore ) के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। लॉकडाउन ( Lockdown ) में सुस्त पड़े उद्योग जगत को रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी ने ये कदम उठाया है। यह भारत की जीडीपी ( India GDP ) के 10 फीसदी के बराबर है।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 20 लाख करोड़ रुपए ( Economic Package ) का ये पैकेज देश की विकास यात्रा को एक नई गति देगा। पीएम मोदी के ऐलान के बाद 20 लाख करोड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड ( 20LakhCrores Trend ) करने लगा। 20 लाख करोड़ रुपये में कितने जीरो होते हैं?, जैसे सवालों की बाढ़ सी आ गई। अब इसी सवाल को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ( BJP Sambit Patra ) भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Economic Package: लोगों के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज का मतलब क्या है? समझिए पूरी गणित

लाइव शो में पूछा गया सवाल
दरअसल, एक हिंदी न्यूज चैनल पर आर्थिक पैकेज को लेकर लाइव डिबेट शो चल रहा था। इस शो में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता चरण सिंह सापला मौजू थे, वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा सवालों का जवाब दे रहे थे। संबित पात्रा ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को एक ऐतिहासिक कदम बताया। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापला ने संबित पात्रा से पूछ लिया कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं।

18 मई से लगने वाले लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानिए सबकुछ

ट्रोल हुए संबित पात्रा ( Sambit Patra Troll )
इसी बीच शो की एंकर ने भी संबित पात्रा से पूछा बता दीजिए कि 20 लाख करोड़ में कितने शून्य होते हैं। लेकिन, संबित पात्रा ने सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं इस प्रकार के सामान्य ज्ञान के सवालों में नहीं उलझना चाहता। इसके बाद पात्रा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ( Social Media Viral Video )
20 करोड़ में कितने जीरो होते हैं, के सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर संबित पात्रा ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं, ये बताने की जिम्मेदारी मोदी जी ने संबित पात्रा को दी थी लेकिन फिर भद्द पिटवा दी भाई ने।

कुनाल कामरा ने भी ली चुटकी
इसी बीच कॉमेडियन कुनाल कामरा ने संबित पात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, धैर्य रखिए संबित पात्रा 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं याद करो...।