कई कोर्स हैं उपलब्ध
ईकॉमर्स के क्षेत्र में कॅरियर की शुरुआत बारहवीं के बाद ही की जा सकती है। बारहवीं के बाद ई-कॉमर्स में प्रमाणपत्र, वेब और ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकी में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, बैचलर ऑफ ई-कॉमर्स, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन ई-कॉमर्स आदि उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर के भी पाठ्यक्रम हैं जो इस प्रकार हैं- एमबीए इन ई-कॉमर्स, मास्टर इन ई-कॉमर्स, मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग इन ई-कॉमर्स, मास्टर ऑफ साइंस इन ई-कॉमर्स एप्लीकेशन्स, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ई-कॉमर्स एप्लीकेशन्स, पीजी डिप्लोमा इन इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इन ई-कॉमर्स, ई-कॉमर्स विजुअल एप्लीकेशन डवलपर आदि।