
jellyfish
लंबी उम्र, बुढ़ापा खत्म होना और अमरता कुछ ऐसी अवधारणाएं हैं, जिनसे इंसान जूझता रहता है। लेकिन, अब तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला है जो अमरता के रहस्य को खोल सके। इस धरती पर कुछ भी अनश्वर नहीं है, जो भी यहां आया है, उसे एक दिन जाना है। लेकिन अब इंसान अपनी मौत पर जीत हासिल कर सकते है। वैज्ञानिकों ने अब अमर जेलिफ़िश के जवाब की ओर रुख किया है, वह एक ऐसा प्राणी जो बार-बार युवा अवस्था में लौटने में सक्षम है। हाल ही में स्पेन की एक यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने जेलीफिश पर एक रिसर्च किया। वैज्ञानिकों के मुताबिक वे अमर होने से एक कदम दूर हैं।
स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ओविएडो के डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी के रिसर्चर ने अमरत्व को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती के इकलौते ऐसे जीव पर एक्सपेरिमेंट किया है, जिसे अमरत्व के करीब माना जाता है। दरअसल, जेलीफिश पर यह शोध किया गया है, जिसे टरीटॉप्सिस डोहरनी के नाम से भी जाता है। इस में वापस युवावस्था में लौटने की क्षमता होती है। जेफिश के शरीर में कोई क्षति पहुंचती है तो वह खुद युवा बना लेता है। कहने का मतलब यह है कि वह जब तक चाहे, तब तक जिंदा रह सकता है।
यह भी पढ़ें- लड़की के कान में घुस गया सांप, Video देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए!
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित इस रिसर्च को कंपेरेटिव जीनोमिक्स ऑफ मॉर्टल एंड इम्मोर्टल निडेरियन्स अनवील्स नोवेल कीज बिहाइंड रिजुवेनेशन कहा जाता है। इसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि उम्र को कम करने वाली जेलीफिश के जीनोम को अनुक्रमित किया और डीएनए के सटीक हिस्से को अलग करने में सफलता मिली। जेलीफिश अपनी उम्र कम करके खुद को दोबारा युवा बना लेता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: ये शख्स विज्ञान को दे रहा है चुनौती, कारनामे देख लोग दंग
वैज्ञानिकों को इस रिसर्च में उम्र कम करने को लेकर बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। रिसर्च टीम ने इनकी टीम ने जेलिफिश के आनुवंशिक अनुक्रम को उनकी लंबी उम्र के रहस्य का पता किया जा रहा है। इसके साथ ही इंसान की उम्र बढ़ाने के नए सुराग खोजने की उम्मीद जगी है। इन प्रयोग से माना जा रहा है कि विज्ञानिकों को इंसान की उम्र को बढ़ाने को लेकर बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
Published on:
08 Sept 2022 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
