महिला के मुताबिक, जब उसने चौथे बच्चे को जन्म दिया था तभी से वह अपने पति को और बच्चे पैदा करने से मना करती आ रही है, लेकिन वह नहीं माना और अब तक नौ बच्चे हो गए। महिला ने बताया कि जब-जब वह इसका विरोध करती है, उसके साथ मारपीट की जाती है। इसके पहले भी उसे घर से निकाला जा चुका है। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए पति के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवार्इ होगी।