3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी, पति ने रख दी ऐसी डिमांड… फिर गर्भवती महिला ने उठाया ये कदम

महिला का नाम Isabella Laguna बताया जा रहा है जो लेबर पेन की वजह से काफी तकलीफ में थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:13 PM IST

pregnant

बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी, पति ने रख दी ऐसी डिमांड... फिर गर्भवती महिला ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली। धरती पर मौजूद प्रत्येक लड़की अपने जीवन में मां बनने को लेकर सबसे ज़्यादा उत्साहित रहती है। लेकिन मां बनने के लिए जो दर्द एक महिला सहती है, उसे सहना हर किसी के वश की बात नहीं है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी महिला के मां बनने के वक्त डिलीवरी रूम में जो माहौल रहता है, उसे देखना भी हर किसी के वश की बात नहीं है। लेकिन जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो इसी बात से जुड़ा हुआ है। डिलीवरी के वक्त मां बनने वाली हर महिला की कुछ अपनी निजी भावनाएं होती हैं, जिसे वह सभी के साथ साझा नहीं करना चाहती।

दरअसल सोशल मीडिया पर उस वक्त काफी हलचल मच गई, जब एक महिला ने मां बनने से ठीक पहले लोगों से एक अजीबो-गरीब सवाल पूछा। उसके पीछे एक बेहद ही हैरान कर देने वाली वजह भी थी। दरअसल मां बनने वाली महिला का पति चाहता था कि उसकी डिलीवरी के समय उसके माता-पिता भी वहां मौजूद रहें। महिला का नाम Isabella Laguna बताया जा रहा है जो लेबर पेन की वजह से काफी तकलीफ में थी।

महिला ने क्वेरा वेबसाइट पर लिखा कि, ''वह गर्भवती है और उसका पति चाहता है कि उसके माता-पिता भी डिलीवरी के समय वहां मौजूद रहें। जबकि मैं नहीं चाहती कि मेरे सास-ससुर डिलीवरी रूम में रहें। अब मुझे क्या करना चाहिए।'' ये वही वक्त था, जब लोग एक मां बनने वाली महिला को उसके नए जीवन की बधाई देते हैं। लेकिन उस वक्त लोग महिला को पति की इस अजीबो-गरीब डिमांड के लिए तरह-तरह के सुझाव दे रहे थे।

जहां कुछ लोग महिला को संयम बनाए रखने की सलाह दे रहे थे तो वहीं कुछ लोग मां बनने वाली महिला को ज़रूरत से ज्यादा खतरनाक सलाह देने लगे। Sharon Kaufman नाम की एक यूज़र ने लिखा कि डिलीवरी रूम कोई सामुहिक एकत्र होने की जगह नहीं होती। तो वहीं एक यूज़र ने Isabella को सलाह दी कि उन्हें अपने पति को छोड़ देना चाहिए।