
Passport
विदेश जाना किसे पसंद नहीं है? दुनियाभर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें घूमने के लिए विदेश जाना अच्छा लगता है। कई लोग तो अक्सर ही विदेश यात्रा करते हैं पर कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके मन में विदेश यात्रा की इच्छा होती है और फिर वो प्लान बनाकर विदेश यात्रा करते हैं। हालांकि आप पहली बार विदेश यात्रा करें या कई बार पहले करने के बाद फिर से विदेश यात्रा करें, उससे पहले कई बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। विदेश जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होने ज़रूरी होता है और अपनी यात्रा की प्लानिंग से पहले पासपोर्ट चैक कर लेना ज़रूरी होता है। पासपोर्ट की एक ऐसी बात होती है जिसका ध्यान रखना काफी ज़रूरी होता है।
पासपोर्ट की वैधता चैक करना है ज़रूरी
विदेश यात्रा से पहले अपने पासपोर्ट की वैधता चैक करना बहुत ज़रूरी होता है। हर देश के पासपोर्ट की एक तय वैधता होती है। जैसे भारतीय पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध होता है। पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद उसे रिन्यू कराना होता है। लेकिन वो सब तो बाद की बात है। विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की वैधता रहना बहुत ज़रूरी होता है। अगर पासपोर्ट की वैधता खत्म हो चुकी है और अपने इस बात का ध्यान नहीं रखा तो आपको विदेश यात्रा करने नहीं दिया जाएगा।
पासपोर्ट वैधता का है एक अहम नियम
पासपोर्ट वैधता का एक अहम नियम है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। यह नियम ज़्यादातर देशों के पासपोर्ट पर लागू होता है। इस नियम के अनुसार विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता 3 महीने से ज़्यादा होनी ज़रूरी है। 3 महीने से कम वैधता होने पर पासपोर्ट वैध तो माना जाएगा, लेकिन आप इसके ज़रिए विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- अचानक से गुलाबी हुआ आसमान, देखकर लोग बोले - 'एलियंस ने किया हमला, खत्म होने वाली है दुनिया'
Published on:
20 Oct 2023 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
