29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक-दूसरे की हुईं भारत-पाक की ये दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें

भारत-पाकिस्तान की लेजबियन लड़कियों ने रचाई शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें दोनों लड़कियों ने अमरीका के कैलीफोर्निया में की शादी

2 min read
Google source verification
pic

,

नई दिल्ली। प्यार सरहदे नहीं देखती। प्यार जात-पात, ऊंच-चीन और अब तो 'लिंग' भी नहीं देखती। जिसे प्यार होता है, वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है भारत -पाक की ये दो लेजबियन लड़कियां। इन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ। ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आज ये दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे की हो चुकी हैं।

बियांका (Bianca) और सायमा (Saima) नाम की दोनों लड़कियों ने अमरीका के कैलीफोर्निया में शादी रचाई है। इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि बियांका मायली कोलंबियाई-भारतीय ईसाई हैं। उनकी मुलाकात पाकिस्तान की सायमा से हुई थी। दोनों को एक दूसरे का साथ इतना अच्छा लगा की दोनों ने पूरी जिंदगी एक साथ रहने का फैसला कर लिया।

अपने इंस्टाग्राम पर सायमा ने इन तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में सायम कढ़ाई की गई शेरवानी पहने नजर आ रही हैं।

वहीं, बियांका दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।