
प्रधानमंत्री आवास के अंदर 1 नहीं बल्कि हैं 5 बंगले, जानिए कौन से बंगले का है क्या महत्व
नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) समाप्त हो चुके हैं और अब ऐसे में सबकी निगाहें 23 मई पर टिकी है। इस दिन चुनावों के परिणाम जारी किए जाएंगे। ऐसे में 7 लोक कल्याण मार्ग यानि प्रधानमंत्री आवास में कौन रहेगा, ये तय हो जाएगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस आवास में एक नहीं बल्कि 5 बंगले हैं। आपने अब तक यहां सिर्फ एक बंगले के बारे में ही सुना होगा, लेकिन यहां 5 बंगले हैं। चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।
प्रधानमंत्री आवास सेंट्रल दिल्ली ( Delhi ) में बना हुआ है जो कि 12 एकड़ जमीन पर बना है। सबसे खास बात कि यहां एक नहीं, बल्कि 5 बंगलें हैं और इन्हीं पांचों बंगलों को एक साथ 7 लोक कल्याण मार्ग कहा जाता है। यहां जो पांच बंगले हैं उनकी संख्या 1, 3, 5, 7 और 9 है। मौजूदा समय में पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) 7 नंबर के बंगले में रहते हैं। वहीं बात बाकी बंगलों की करें तो बंगले नंबर 9 में एसपीजी रहती है जो कि पीएम मोदी की सुरक्षा संभालती है। बंगला नंबर 3 में पीएम केअतिथियों के लिए गेस्ट हाउस है। वहीं बंगला नंबर 1 में प्रधानमंत्री के लिए हेलिपैड बनाया गया है। यहां एक 2 किलोमीटर लंबी सुरंग भी है जो प्रधानमंत्री आवास से निकलकर सफदरजंग हवाई अड्डे तक जाती है।
प्रधानमंत्री आवास का नक्शा रॉबर्ट टॉर रसेल ने बनाया था। रसेल 1920 और 1930 के दशक के दौरान नई दिल्ली का नक्शा तैयार कर हे ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लूटियन की टीम का हिस्सा थे। इस बंगले में साल 1984 में रहने वाले पहले बतौर पीएम राजीव गांधी ( Rajiv Gandhi ) थे। वहीं वीपी सिंह जब प्रधानमंत्री रहे, तब उनके कार्यकाल के दौरान इसे सराकरी निवास बनाया गया था। जबकि इससे पहले तक पीएम बतौर सांसद के रूप में मिले बंगले में रहा करते थे। 7 लोक कल्याण मार्ग एकमात्र ऐसा आवास है, जिसकी सुरक्षा एसपीजी करती है। वहीं अगर कोई शख्स प्रधानमंत्री आवास में जाता है तो सबसे पहले उसे 9 लोक कल्याण मार्ग से एंट्री दी जाती है और इसके बाद पार्किंग और फिर वेलकम रूम में उसे ले जाया जाता है। यहां सिक्योरिटी के इंतजाम बड़े ही सख्त हैं।
Published on:
20 May 2019 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
