
Viral video
नई दिल्ली। स्पेनिश वेब सीरीज मनी हीस्ट ( ( Money Heist ) ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस सीरीज की लोकप्रियता का आलम ये है कि लॉकडाउन में भी बेला चाओ को इटली ( Italy ) के लोग अपनी बालकनियों और खिड़की पर खड़े होकर गा रहे हैं।
यह वीडियो तेजी से वायरल ( Viral Video ) हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर एंजेला ने शनिवार को शेयर किया। आपको बता दें कि 'बेला चाओ..' ( Bella Ciao ) एक गाना है, जिसे 19वीं शताब्दी में खेत में धान काटते वक्त वहां के मजदूर गाते थे और तभी से यह गीत काफी मशहूर है।
इस गाने को मजदूर धान के खेतों में अत्याचार के विरोध में आवाज उठाते हुए गाते थे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ''यह गाना सुनकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। कोरोनावायरस ( coronavirus ) महामारी के बीच इटली के लोगों ने 25 अप्रैल को 75वीं लिबरेशन डे ( Libreation Day ) मनाया।
दूसरे वर्ल्ड वार के दौरान नाजी जर्मनी से इटली को मुक्ति मिलने की खुशी में हर साल 25 अप्रैल को 'लिबरेशन डे' के रूप में मनाते हैं। इटली के लोगों ने 1943 और 1945 के बीच फासीवाद-विरोधी प्रतिरोध आंदोलन के दौरान बेला सियाओ का गीत पहली बार गाया।
इसके बाद से ही पूरी दुनिया में इस गाने को फासीवाद-विरोधी गीत के रूप में गाया जाने लगा। इस खास मौके पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का पालन करते हुए अपने घर की बालकनियों और खिड़की पर खड़े होकर 'बेला चाओ..' गाया।
Published on:
28 Apr 2020 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
