17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिखों ने इराकियों को बांटी कुरान शरीफ, वजह जान आप हैरान रह जाएंगे

इस संस्था ने किया ऐसा काम लोगों की ऐसे की मदद लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

2 min read
Google source verification

image

Prakash Chand Joshi

May 12, 2019

iraq

सिखों ने इराकियों को बांटी कुरान शरीफ, वजह जान आप हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: पंजाबी धर्म में देखा गया है कि इस धर्म के लोग गरीब लोगों की मदद करते हैं। गुरुद्वारों में लंगर लगाकर या किन्हीं अन्य तरीकों से लोगों की मदद करते हैं। ऐसी ही एक संस्था है खालसा एड इंटरनेशनल। ये संस्था दुनिया में असहाय, गरीब, रिफ्यूजी समेत कई लोगों की मदद करती है। उनकी जरूरतों का सामान उन तक पहुंचाती है। ऐसा ही एक ट्वीट ( tweet ) काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें संस्था के लोग लोगों की मदद कर रहे हैं।

आईपीएल के फाइनल में हारने वाली टीम को होगा ये भारी नुकसान, जानिए कैसे

दरअसल, इस वीडियो ( video ) को खाला एड इंडरनेशनल ने अपने ट्विटर ( Twitter ) अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में एक सिख कर्मचारी इराक ( iraq ) के मोसुल के पास कुरान शरीफ की पांच कॉपियां कैंप के मैनेजर को गिफ्ट कर रहा है। संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के मुताबिक वो पहले यहां के लोगों को इफ्तारी की चीजें दे रहे थे। लेकिन तभी रिफ्यूजी कैंप के मैनेजर ने उनसे कुरान शरीफ को लेकर कहा। ऐसे में शाम के समय संस्था ने यहां के लोगों को कुरान गिफ्ट की।

हर तरफ चर्चा हो रही है पीली साड़ी वाली इस महिला पोलिंग अफसर की, जानें कौन है ये

इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया ( social media ) पर काफी शेयर और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोग लाइक और 500 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। लोग खालसा एड इंटरनेशन की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। लोग इस संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार देने की बात कह रहे हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि पंजाबी धर्म के लोग लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। ऐसे में इस संस्था ने एक अलग मिसाल पेश करके लोगों के दिलों में अपने लिए अलग जगह बनाई है।