हॉट ऑन वेब

रॉयल जिंदगी जीती थीं जयपुर की महारानी गायत्री देवी, इस घटना से टूटा दुखों का पहाड़ और बदल गई जिंदगी

महारानी गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। जयपुर के राजा मानसिंह से उनका विवाह हुआ। राजा मानसिंह से एक पोलो ग्राउंड में हुई थी उनकी मुलाकात।

2 min read
ब्रोकली मे छिपे हैं फिटनेस की कई गुण, खाने से इन 10 बीमारियों में मिलता है फायदा

नई दिल्ली।भारत राजा-रानियों का देश है। यहां के इतिहास में कई ऐसी रानियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी जिनका जीवन बहुत ही खास रहा है। रॉयल जिंदगी का शौक रखने वाली जयपुर की एक ऐसी रानी थी जिनका नाम गायत्री देवी था। आज 23 मई उनका जन्मदिन है। इसलिए आज हम आपको उन्ही के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बतायेंगे जो बहुत ही खास हैं। रानी गायत्री देवी का जन्म लंदन में हुआ था।

महारानी गायत्री देवी का पालन पोषण एक शानदार महल में हुआ था जहां हर वक्त लगभग 500 नौकर उनके आगे-पीछे काम किया करते थे। महारानी गायत्री देवी का नाम दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में फेमस मैगज़ीन वोग में शामिल हुआ था।

घर में हुई इस घटना ने बदल दी राजा राम मोहन राय की जिंदगी, समाज सुधारक बनकर कई कुप्रथाओं के खिलाफ उठाई आवाज़

लग्ज़री कारों और शिकार का शौक रखने वाली महारानी गायत्री देवी ने महज 12 साल की उम्र में चीते का शिकार किया था। जयपुर के राजा मानसिंह के साथ उनकी शादी हुई थी और वो राजा मानसिंह की तीसरी पत्नी थी। जयपुर के राजा मानसिंह से उनकी मुलाकात एक पोलो ग्राउंड में हुई और दोनों के बीच प्यार की शुरूआत वहीं से हुई थी। जिस वक्त गायत्री देवी की शादी हुई थी उस समय उनकी उम्र 21 साल थी।

लेकिन जीवन में एक वक्त इतना बुरा आया जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। साल 1970 में गायत्री देवी के पति राजा मानसिंह का देहांत हो गया जिसका उन्हे गहरा दुख लगा। इसके बाद साल 1997 में उनके बेटे की भी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद महारानी गायत्री देवी बिल्कुल अकेली पड़ गई। इस घटनाक्रम के बाद महारानी गायत्री देवी की भी तबियत खराब रहने लगी और किडनी की बीमारी होने की वजह से साल 2009 में उनका भी देहांत हो गया।

Updated on:
23 May 2019 12:16 pm
Published on:
23 May 2019 07:01 am
Also Read
View All

अगली खबर