12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई राज्यों में हीटवेव रेड अलर्ट जारी, गर्मी में शरीर पर दिखाई देने लगें ये लक्षण तो समझिए लू की चपेट में हैं आप

कई राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट किया जारी नॉर्थ-ईस्ट और पश्चिम से पूरब की ओर चलने वाली गर्म हवाओं को कहते हैं लू सिर में भारीपन, ब्लड प्रेशर का घटना या बढ़ना हैं शुरूआती लक्षण
2 min read
Google source verification
know about some symptoms of heat stroke

कई राज्यों में हीटवेव रेड अलर्ट जारी, गर्मी में शरीर पर दिखाई देने लगें ये लक्षण तो समझिए लू की चपेट में हैं आप

नई दिल्ली। इस साल पड़ रही गर्मी ने सबकी हालत खराब कर रखी है। इस प्रचंड गर्मी में दिल्ली का वर्त्तमान तापमान 44 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बीते दिन राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में तापमान ( temperature ) 48 डिग्री सेल्शियस पहुंच गया था। 75 वर्षों में श्रीगंगानगर का यह दिन अबतक का सबसे गर्म दिन रहा। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने हीट वेव ( HeaT WAVE warning ) का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक गर्मी का यही हाल रहेगा।

क्या होती है लू

बीते कुछ दिनों से लू का प्रकोप जारी है। नॉर्थ-ईस्ट और पश्चिम से पूरब की ओर चलने वाली गर्म हवाओं को लू कहते हैं। ऐसी दिशा से आने वाली हवाएं शरीर में पानी और नमक की मात्रा को कम कर देती हैं। लू लगने से इंसानों के शरीर को बेहद नुकसान पहुंचता है। शरीर के मेटाबॉलिज्म को ध्यान में रखें तो ये लक्षण अलग-अलग आदमी पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देते हैं। यह ज़रूरी नहीं सबमें एक ही लक्षण दिखाई दे। कम या हल्का लू लगने का एक लक्षण होता है लगातार पसीना आना। कई बार हम यह पता नहीं कर पाते कि हमें लू लगी है या नहीं।

1- सिर में भारीपन, ब्लड प्रेशर का घटना या बढ़ना यह लू के लगने से शुरूआती लक्षण हैं।

2- देर तक बैठे रहने पर या सोकर अचानक उठने पर आंख के आगे अंधेरा छा जाने का मतबल है कि लू लगी है लेकिन कम।

3- बेवजह चक्कर के साथ उल्टियां आना भी लू लगने की तरफ इशारा करता है।

4- मांसपेशियों में ऐंठन या बहुत तेज़ दर्द होना भी लू के लगने का लक्षण है।

5- अचानक बेचैनी, घबराहट होना।

6- शरीर का तापमान बढ़ते या घटते रहना। गौरतलब है कि तेज लू की चपेट में आने वाले व्यक्ति के शरीर का तापमान अगर जल्द से जल्द नियंत्रण में नहीं लाया गया तो मरीज के शरीर के अंग अचानक काम करना बंद कर देते हैं। ज्यादातार ऐसे मामलों में मरीजों की मौत हो जाती है।