
नई दिल्ली। अमरीका और पश्चिमी देशों के विलासिता भरे जीवन से ऊबकर वहां के लोग भारत की संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कई विदेशी सेलिब्रिटीज हिन्दू धर्म अपना चुके हैं। वहीं विदेशी लड़कियों को भारतीय दुल्हे भी खूब भा रहे हैं। क्रोएशिया की अलेक्सेंड्रा ड्यूकिक पंजाब के पठानकोट के रहने वाले कर्मजीत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं।
अलेक्सेंड्रा को भारत खींच लाया कर्मवीर का प्यार
अलेक्सेंड्रा ड्यूकिक और कर्मजीत में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। जैसे-जैसे बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने भगवान श्री-कृष्ण के जन्मदिन यानि की जन्माष्टमी पर शादी कर ली। अपने पड़ोसियों को श्री कृष्ण भक्ति करते हुए देखकर अलेक्सेंड्रा के मन में भगवान श्री कृष्ण और भारत के बारे जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई। वो फेसबुक पर कर्मजीत से बात करते हुए उन्हें खुद के कृष्ण मंदिर जाने के बारे में बताती रहती थी। साथ ही उससे भारत के लोगों के बारे में अपने विचार की शेयर करती थी। इन्ही बातों के बीच कर्मवीर ने मौका देखकर उन्हें अपनी दिल बात बता दी।
श्री-कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोनों ने शादी की
कर्मवीर के प्यार में पागल अलेक्सेंड्रा ने अपने ऑफिस से दो महीने की छुट्टी लेकर भारत आने का फैसला किया। यहां आकर सबसे पहले वो वृंदावन पहुंचीं और वहां जाकर उन्होंने कर्मवीर से शादी की। वो वृंदावन में एक सप्ताह तक रुकी और वहां पर उन्होंने भगवान के श्री-कृष्ण के बारे में अच्छे से जानने की कोशिश की।
अलेक्सेंड्रा के लिए क्रोएशिया में बसने के लिए तैयार हुए कर्मवीर
दो महीने की छुट्टी पूरी होने के बाद अलेक्सेंड्रा कर्मवीर को लेकर वापस क्रोएशिया चली जाएंगी। इसे प्यार की शक्ति कहेंगे कर्मवीर जिनको इंग्लिश नहीं आती थी, वो हिन्दी और पंजाबी नहीं जानने वाली अलेक्सेंड्रा से प्यार कर बैठे। जहां कर्मवीर के अलेक्सेंट्रा ने अपने ऑफिस से दो महीने की छुट्टी लेना का फैसला लिया। वहीं कर्मवीर भी उनके लिए देश छोड़कर क्रोएशिया में बसने के लिए तैयार हो गए हैं।
Published on:
29 Aug 2019 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
