20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉयलिटी चेक करने के लिए लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के पास भेज दी पॉर्नस्टार और फिर….

एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ किया है जिसका खामियाज़ा वो अब भुगत रही है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस लड़की ने ऐसा क्या कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jan 04, 2019

layd send pornstar to boyfriend

लॉयलिटी चेक करने के लिए लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के पास भेज दी पॉर्नस्टार और फिर....

नई दिल्ली: आजकल के समय में लड़के लड़कियां अपने रिलेशंस को लेकर काफी इनसिक्योर रहते हैं और ऐसे में कभी-कभार वो लोग कुछ ऐसा गलतियां कर जाते हैं जिसका पछतावा उन्हें बाद में करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ किया है जिसका खामियाज़ा वो अब भुगत रही है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस लड़की ने ऐसा क्या कर दिया है।

दरअसल ब्रिटेन में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का लॉयलिटी चेक करने के लिए उसके पास एक पॉर्न स्टार को भेज दिया, लेकिन लड़की को इस बात का ज़रा सा भी अंदाज़ा नहीं था कि उसका ये दांव उलटा पड़ जाएगा और इसका खामियाज़ा उसी को भुगतना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का एक वीडियो भी मौजूद है जिसमें ये साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे ये महिला अपने बॉयफ्रेंड के पास एक पॉर्नस्टार को भेज रही है।

इस मामले का पूरा वीडियो एक यूट्यूब चैनल ने जारी किया है। दरअसल ये एक रियलिटी शो था जिसमें लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को परखना चाहती थी। इसके लिए चैनल की टीम ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को अप्रोच करने का काम एक पोर्न स्टार को दिया। इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के पास जिस पॉर्नस्टार को भेजा था उसका नाम वैलेरी है। आपको बता दें कि इस लड़के की गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड की हर हरकत पर लाइव कैमरे से नजर रख रही थी जिससे वो जान सके कि वहां क्या चल रहा है।

इसके बाद पॉर्नस्टार ने लड़के से बात करने की कोशिश की पर लड़का ज़्यादा भाव नहीं दे रहा था, इसके बाद पॉर्नस्टार ने लड़के को बहकाने के लिए इधर-उधर की बातें की और नंबर मांगते हुए उसके घर चलने को कहा। जब लड़के ने पोर्नस्टार को रिस्पॉन्स नहीं दिया तो वैलेरी ने उससे पूछ कि क्या तुम गे हो?। ऐसे में लड़के ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड है और वो उसके साथ रिलेशन बना सकता है।

जब लड़के की गर्लफ्रेंड ने ये देखा कि उसका बॉयफ्रेंड पॉर्नस्टार में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रहा है तब उसने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड को फोन मिलाकर उसे पूरी बात बताई। यह सब सुनते ही लड़की का बॉयफ्रेंड बुरी तरह से गुस्सा गया और उसने कहा कि वो पॉर्नस्टार के साथ जा रहा है और इतना कहकर उसने अपने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया।