
महिला ने नहाने से पहले बाथटब में डाली ये चीज़ तभी अचानक पानी में होने लगा बदलाव और...
नई दिल्ली: कई लोग नहाने के लिए बाथटब ( bathtub ) का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें इंसान को नहाने के दौरान काफी आराम मिलता है। बाथटब में नहाने के दौरान लोग पानी में सुगंधित तेल ( essential oils ) और साबुन जैसी चीज़ें भी डालते हैं। हाल ही एक महिला ने सोशल मीडिया ( social media ) पर ऐसा वाकया शेयर किया है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल निकी नाम की 34 साल की महिला के साथ ये वाकया हुआ है। एक दिन जब निकी काम करने के बाद काफी तक गयी थीं तब उन्होंने नहाने का फैसला किया। निकी ने नहाने से पहले बाथटब के पानी में एक लश बम मिलाया। दरअसल ये कोई बम नहीं होता बल्कि साबुन जैसा प्रोडक्ट होता है जो पानी में जाने के बाद फट जाता है और इसमें मिली हुई फूलों की पंखुड़ियां और सुगंधित लिक्विड पानी में मिल जाता है।
निकी ने बाथटब में रिलैक्स होने के लिए लश बम तो मिला लिया था लेकिन आगे क्या होने वाला था इसके बारे में वो खुद भी नहीं जानती थी। दरअसल लश बम मिलाने के कुछ देर बाद जब ये पानी में फटा तब वैसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा निकी सोच रही थी। दरअसल लश बम फूटने की वजह से पानी में काले रंग की दलदल सी बन गयी थी।
बाथटब के पानी में काले रंग की मिट्टी जैसी चीज़ जमा हो गयी थी जो निकी के शरीर पर भी लग गयी थी। निकी ने सोशल मीडिया पर इस भयानक सी दिखने वाली चीज़ की तस्वीर भी शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं और तस्वीर को शेयर भी कर रहे हैं।
Published on:
09 Apr 2019 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
