
emotional langur video
इंसान और जानवर का रिश्ता बेहद खास होता है। जानवर भी इंसान की तरह निस्वार्थ प्रेम लुटाता है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। दरअसल, लंगूर को खाना खिलने वाले शख्स की मौत हो जाती है। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चलती रहती है। इसी दौरान लंगूर वहां पर आ जाता है और उसको हाथ पकड़कर उठाने लगता है। इंसान और जानवर के प्यार भरे इस वीडियो को देख कई लोगों की आंखे नम हो गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को श्रीलंका का बताया जा रहा है। इसको हाल ही में ट्विटर यूजर सुबोध कुमार ने ट्वीट किया। यह इमोशल कर देने वाला वीडियो कई मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते है कि एक लंगूर, अंतिम संस्कार में पार्थिव शरीर के पास बैठा है और उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वह उस लंगूर को रोजाना खाना खिलाता था। जब उस शख्स की मौत हुई तो वह लंगूर सदमे में आ गया। अंतिम संस्कार के दौरान उसे उठाने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़ें- बदतमीज़ी की तो भरना पड़ेगा दोगुना बिल, 'तमीज़ से रहे तो मिलेगा डिस्काउंट, जानिए रेस्टोरेंट की अनोखी स्कीम!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के बाट्टीकोलोआ के रहने वाले 56 वर्षीय पीथंबरम राजन का निधन 17 अक्टूबर को हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे। पीथंबरम हमेशा एक लंगूर को खाना खिलाते थे। जब उस लंगूर ने उन्हें मृत देखा तो उसकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली थी, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर उस शख्स के पार्थिव शरीर के पास बैठा है।
यह भी पढ़ें- ग्राहक ने कैंसिल की टेबल की बुकिंग, नहीं खाया खाना, फिर भी रेस्टोरेंट ने वसूले 20,000 रुपए
वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर उस शख्स के पार्थिव शरीर को छू रहा है और उसे देखकर ऐसा लग रहा जैसे वो उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। लंगूर बड़े ध्यान से आदमी को देख रहा है। वहां मौजूद लोग बड़ी हैरानी से उसे देख रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं। परिवार ने बताया कि लंगूर काफी वक्त तक शख्स के पास से हटने से मना करता रहा। जब उसे ये पता चल गया कि वो सांस नहीं ले रहा है, तभी वो वहां से हट गया।
Published on:
21 Oct 2022 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
