1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल प्रदेशः हाथ में दराती लिए तेंदुए से भिड़ गई बुजुर्ग महिला, जानिए फिर क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली 60 वर्षीय बर्फी देवी के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, महिला ने हाथ में दराती लेकर बहादुरी के साथ किया मुकाबला

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jun 16, 2021

Leopard attacked 60 year old woman in Mandi district at Himachal Pradesh

Leopard attacked 60 year old woman in Mandi district at Himachal Pradesh

नई दिल्ली। कहते हैं जब मौत सामने हो तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। दिमाग काम करना बंद कर देता और पूरी जिंदगी आंखों के आगे घूमने लगती है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) से ऐसी ही एक घटना सामने आई है जब एक बुजुर्ग महिला का अचानक मौत से सामना हो गया। दरअसल मंडी ( Mandi ) निवासी 60 वर्षीय बर्फी देवी के सामने अचानक तेंदुआ ( Leopard ) आ गया, तेंदुए को देख बर्फी देवी के पसीने नहीं छूटे बल्कि उन्होंने ना सिर्फ सूझ बूझ दिखाई बल्कि हिम्मत के साथ इस तेंदुए का सामना भी किया।

बर्फी देवी हाथ में एक दराती लिए इस तेंदुए से भिड़ गई और उसका डट कर मुकाबला किया। आखिरकार तेंदुए को भगाने में वो कामयाब रही। अब हर तरफ बर्फी देवी के बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः देश में Vaccine से पहली मौत की पुष्टि, केंद्र सरकार की ओर से गठित पैनल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हिमाचल प्रदेश के मंडी डिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव में रहने वाली बर्फी देवी खेतों में घास काट रही थी। तभी अचानक उनके सामने एक खूंखार तेंदुआ आ गया। इस तेंदुए ने बर्फी देवी पर जानलेवा हमला भी किया, लेकिन बुजुर्ग महिला घास काट रही दराती से ही इस तेंदुए का मुकाबला किया।

बर्फी देवी करीब दो से तीन मिनट तक तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं। इस बीच तेंदुआ ने बर्फी के दाएं हाथ पर झपट कर उन्हें जख्मी पर कर दिया। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी।

बर्फी के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाओं में की भी हिम्मत बढ़ी और वे भी उन्हें बचाने के लिए हाथों में दराती लिए तेंदुए को भगाने लगीं। सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया।

इन महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां आ पहुंच गए और इतने लोगों के एक साथ देख तेंदुए के पसीने छूट गए और भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ेँः Video: घर की रखवाली के बजाय सो रहा था डाॅगी, तेंदुए ने बना लिया निवाला

यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की है। जब लोगों को इस बात का पता चला कि तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे जख्मी किया तो वे तुरंत निजी वाहन से महिला को सरकाघाट अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती किया गया है।

वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है ।