26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेंदुए ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर लगाई कमाल की छलांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो ( Video ) को मरमेड ( Mermaid ) नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसके बाद से यह वीडियो सुर्खियों में आ गया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

May 18, 2020

Viral Video

Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक तेंदुए ( Leopard ) का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस वीडियो में तेंदुए को एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।

जेब में खाना खाने के लिए नहीं बचे थे पैसे, दिल्ली से पैदल ही जौनपुर के लिए निकल पड़ा दिव्यांग शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो तेंदुआ बड़ी सावधानी से पेड़ ( Tree ) पर चढ़ता है और फिर ऊपर चढ़ कर दूसरे पेड़ पर छलांग लगा देता है। इस वीडियो को मरमेड नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा में आ गया।

इस वीडियो को मरमेड ने ''wow'' कैप्शन के साथ शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा, ''तेंदुआ एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर आराम से छलांग लगा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''शानदार छलांग है'' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया बेहद खूबसूरत वीडियो है।

लॉकडाउन के बाद पहले वीकेंड के दिन ब्रुकलिन में बड़ी संख्या में पार्क पहुंचे लोग, पेरिस में भी नदी किनारे जुटी भीड़

कुछ लोगों ने लिखा कि वीडियो में तेंदुए की फुर्ती और चपलता को देखा जा सकता है। ये वाकई कमाल की छलागं है। आपको बता दें कि इस वीडियो को 16 घंटे पहले ट्विटर ( Twitter ) पर शेयर किया था। वायरल वीडियो ( Viral Video ) पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट किये हैं।