1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगे से पटाखा जलाना पड़ा भारी, मिला सबक

Lighting Firecracker From Front Goes Wrong: ज़्यादातर पटाखों में पीछे से आग लगाईं जाती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आगे से पटाखा जलाने पर क्या होता है? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 2:14 PM IST

lighting_firework_from_front.jpg

Lighting firecracker from front

सोशल मीडिया आज के इस समय में काफी पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर कई तरह की चीज़ें देखने को मिलती हैं। इनमें अलग-अलग तरह के मामले भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के मामले देखने को मिलते हैं। इनमें कई मामले तो काफी अजीबोगरीब भी होते हैं। इन मामलों में लोग ऐसी हरकतें करते हैं कि देखकर मन में विचार आता है कि ऐसी बेतुकी हरकतें लोग क्यों करते हैं। इसी तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स आगे से पटाखा जला देता है।


आगे से लगाई पटाखे में आग

सोशल मीडिया पर एक मामले सामने आया है। हालांकि यह मामला नया नहीं है पर इसे फिर से शेयर किया जा रहा है। इसमें एक शख्स पटाखा लेकर उसमें आगे की तरफ आग लगा देता है। सब जानते हैं कि ज़्यादातर पटाखों में पीछे से आग लगाई जाती है या कुछ पटाखों में ऊपर की तरफ आग लगाईं जाती है। पर पटाखे में कभी भी दूसरी तरफ से आग नहीं लगाई जाती। ऐसे में शख्स पीछे से आग लगाने वाले पटाखे में आगे से आग लगा देता है।

हुआ जोर का धमाका

पटाखे में आगे से आग लगाने पर वो कुछ देर जलता है। इस दौरान शख्स उसे छोड़ता नहीं है और हाथ में ही पकड़े रहता है। कुछ देर बाद पटाखे में जोर का धमाका होता है। धमाका इतना जोर का होता है कि अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शख्स को चोट ज़रूर लगी होगी और अपनी हरकत पर पछतावा भी हुआ होगा।


यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ कैसे होती हैं साफ? देखें वायरल वीडियो