
Longwa is One of The Most Interesting Villages in Nagaland
नई दिल्ली। एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा (Passport and visa) जैसे दस्तावेज अहम होते हैं। चीन और पाकिस्तान को छोड़कर तमाम पड़ोसी देशों के साथ भारत के अच्छे संबंध है लेकिन इसके बाद भी यहां जाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों के घरों के बेडरूम भारत में और किचन म्यांमार (Myanmar) में पड़ता है।
इस गांव का नाम लोंगवा (Longwa) है। ये भारत के नागालैंड राज्य के मोन जिला में पड़ता है। ये ऐसा गांव है जिसका आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और कुछ हिस्सा म्यांमार (Myanmar) में पड़ता है। इस गांव नें कोंयाक आदिवासी रहते हैं, जो बेहद खतरनाक माने जाते हैं।
दोनों देशों में गांव आने की वजह से यहां के लोगों के पास दोहरी नागरिकता (Dual citizenship) है। मतलब यहां के लोगों भारत और म्यांमार दोनों देश के नागरिक हैं। यहां के ज्यादातर घर भारत-म्यांमार सीमा से गुजरते है, जिसमें से एक भारत (India) में और दूसरा आधा म्यांमार में है। ऐसे में यहां कई घर इस तरह से बने हुए हैं कि इनके बेडरूम भारत में और किचन म्यांमार (Myanmar) में पड़ता है।
लोंगवा गांव (Longwa Village) अपनी दोहरी नागरिकता के साथ अंघ के लिए जाना जाता है। अंघ कई गांव का प्रमुख होता है जिसको एक से अधिक पत्नियां रखने की अनुमति होती है। लोंगवा गांव के अंघ के पास 60 पत्नियां हैं और 70 से अधिक गांवों पर वो शासन करता है।
Published on:
05 Aug 2020 12:30 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
